WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.17.24

मध्यप्रदेश, खंडवा- इमलीपुरा इलाके में पशुओं की हड्डियों, खाल, चर्बी और मांस अवशेषों से नकली देशी घी बनाने का बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां मुख्य आरोपी अनवर कुरैशी उर्फ अनवर शेख बिस्मिल्लाह कुरैशी अपने साथी शकील के साथ अवैध फैक्ट्री चला रहा था,
गुप्त सूचना पर पुलिस, खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के नेतृत्व में छापा मारा, जहां से करीब 3350 लीटर नकली देशी घी, 69 टिन, 9 ड्रम और भारी मात्रा में हड्डियां, खाल व सींग बरामद हुए

जांच में सामने आया कि यह नकली ब्रांडेड घी दर्जनों होटलों, ढाबों, आइसक्रीम फैक्ट्रियों और कई मिलों तक सप्लाई किया जा रहा था, और लोग इसे असली देशी घी समझकर प्रसाद में भी इस्तेमाल कर रहे थे

प्रशासन ने अवैध फैक्ट्री को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है, मुख्य आरोपी अनवर कुरैशी गिरफ्तार है और अन्य की तलाश जारी है, मामले में NSA लगाने की तैयारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 20 seconds