योग दिवस की अध्यक्षता करते हुए योग गुरु राजेश कुमार पाण्डेय जी ने योग के महत्व को समझाते हुए अपने भाषण में कहां की आज पूरा विश्व एक सुर में सांस ले रहा है तो यह सिद्ध हो जाता है की योग किसी धर्म या संस्कृति की बपौती नहीं है बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार है अपने भाषण में योग गुरु ने कहा आज मैं योग गुरु के रूप में नहीं बल्कि आपके भीतर की छिपी असीम ऊर्जा को जगाने आया हूं आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान सब कुछ जितना चाहता है लेकिन खुद को हारता जा रहा है हम बाहरी दुनिया को संवारने में इतना व्यस्त हैं कि भीतर का आंगन सूना पड़ा है
आज मैं आपको एक बहुत गहरी बात समझाना चाहता हूं कि लोग मुझसे पूछते हैं की गुरु जी योग से क्या मिलता है मैं कहता हूं की योग से कुछ मिलता नहीं है बल्कि बहुत कुछ छूट जाता है आपका क्रोध आपका तनाव आपका डिप्रेशन आपका आलस और आपके भीतर का डर /जो लोग योग करते हैं वह अपने चरित्र और भाग्य का निर्माण करते हैं रोज सुबह प्राणायाम कीजिए अपनी बिखरी हुई ऊर्जा को समेटीए वर्तमान में जीना सीखिए
अनुशासन ही औषधि है -एक दिन योग करने से काया नहीं बदलेगी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं जैसे रोज भोजन करना और सोना जरूरी हैl
आज इस पावन अवसर पर इस मंच से मैं आप सभी को एक संकल्प देना चाहता हूं,आइये आज हम सब मिलकर यह कसम खाएं कि हम अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कम से कम आधा घंटा खुद को जरूर देंगे
” खुद बदलो समाज बदलेगा, योग करो,पूरा देश बढ़ेगा “|
उठिए,अपने रीड़ की हड्डी को सीधा कीजिए एक लंबी गहरी सांस लीजिए और मुस्कुराकर इस जीवन का स्वागत कीजिए आप केवल मांस मज्जा का पुतला नहीं है,आप अनंत शक्तियों के स्वामी है |
इस योग दिवस के मौके पर बहुत सारे योग साधक मौजूद रहे|

शिप्ले महिला कल्याण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं फैजुल्लागंज के निवासी श्रीमती कुसुम शिप्ले वरिष्ठ समाजसेविका द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु श्री राजेश पांडे जी के सानिध्य में आज के इस पावन अवसर पर शामिल होकर योग प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं योग गुरु श्री राजेश पांडे जी को सफलता की शुभकामनाएं दी





