WhatsApp Image 2026 05 15 at 17.59.29
9 / 100 SEO Score

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का दो दिवसीय “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” के अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग 16 एवं 17 मई को अयोध्या स्थित श्रीराम सेवक पुरम, विश्व हिंदू परिषद यात्री निवास, रामघाट में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में लखनऊ महानगर के लगभग तीन सौ से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि सभी प्रतिभागी 16 मई को प्रातः 6 बजे कैसरबाग स्थित भाजपा कार्यालय से बसों के माध्यम से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग हेतु प्रातः 10 बजे से पंजीकरण प्रारंभ होगा तथा मध्याह्न 12 बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, भाजपा का इतिहास एवं विकास, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास सहित विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्रशिक्षण वर्ग का समापन 17 मई क सायं 5 बजे प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन एवं समापन सत्र के साथ होगा। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा इस प्रशिक्षण वर्ग को संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ता विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा लखनऊ महानगर के सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सक्रिय सहभागिता करेंगे।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में विषय पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी उद्बोधन देंगे। फिर प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी रेखा वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री एवं सदस्य ओबीसी आयोग विनोद पटेल, प्रदेश प्रशिक्षण महाअभियान के संयोजक अनुप गुप्ता वक्तव्य देंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक कामेश्वर मिश्रा विशेष सत्र लेंगे।सह-संयोजक प्रशिक्षण राजकुमार मार्गदर्शन देंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 20 seconds