WhatsApp Image 2026 04 27 at 21.56.07

अचानक फोन में अलर्ट मैसेज दिखा और फिर तेज सायरन की आवाज सुनाई दी। भारत सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग के लिए ये मैसेज भेजा था, जिससे आपदा के वक्त इस सर्विस का इस्तेमाल किया जा सके।

मैसेज में लिखा था, “भारत ने स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। यह मैसेज मिलने के बाद जनता को कोई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है। यह एक टेस्ट मैसेज है।”

SACHET नाम की इस पहल को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित सिस्टम को रीयल टाइम में प्राकृतिक आपदाओं और आपात स्थितियों के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 20 seconds