WhatsApp Image 2026 04 24 at 20.35.38

आम आदमी पार्टी में बड़ी फूट हो गई है. सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल होंगे. तीनों ही राज्यसभा के सांसद हैं. राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के लिए नहीं अपने पर्सनल फायदे के लिए काम कर रही थी. जो पार्टी करप्शन हटाने के नाम पर बनी वो कंपरमाइज्ड लोगों के हाथ में है.
राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 2 तिहाई सासंद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा. मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं. मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था. मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा. अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही. मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था. उनका दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था.”

संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था ये स्थिति आएगी और ये आ गई. आज आम आदमी पार्टी से अपने रिश्ते अलग कर रहा हूं. मैं किसान परिवार से आया फिर पढ़ाई लिखाई की. सिर्फ एक मकसद से राजनीति में आया कि देश के लिए कुछ बड़ा कर सकूं. देश सेवा के मकसद से आम आदमी पार्टी में जुड़ा. मैंने हमेशा अरविंद केजरीवाल को आगे रखा. अब तक मैंने जो भी निर्णय लिया पार्टी को सर्वोपरि रखकर लिया. मैंने पूरी इमानदारी के साथ काम किया . देश में राजनीतिक दल रहने चाहिए. मेरे रास्ते आज से अलग

कुल 7 आप राज्यसभा सांसद भाजपा में हो सकते हैं शामिल

राघव चड्ढा
अशोक मित्तल
संदीप पाठक
हरभजन सिंह
राजिंदर गुप्ता
विक्रम साहनी
स्वाति मालिवाल

अरविन्द केजरीवाल को बड़ा झटका

आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने पार्टी छोड़ी अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ी तीनों सांसद एक साथ बीजेपी में शामिल हुए

आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार जोर का सियासी झटका लगा है। सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक एक साथ आप से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का एलान किया है। इस मौके पर राघव चड्ढा ने दावा किया कि किया कि उनके साथ सात सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे राज्य सभा में पूरी आप का भाजपा में विलय हो गया है। इसके बाद भाजपा के डीडीयू मार्ग स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे आप सांसदों का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आप सांसदों का स्वागत किया। उधर, आप सांसद संजय सिंह ने इसे ऑपरेशन लोटस करार दिया है। वहीं, संयोजक अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 20 seconds