WhatsApp Image 2026 05 15 at 13.08.50
10 / 100 SEO Score

लखनऊ, 15 मई 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर एवं जिला महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं देशभक्त महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Image 2026 05 15 at 13.08.51

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के 140 करोड़ देशवासियों की आशा और विश्वास के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार महिलाओं, सनातन संस्कृति और राष्ट्र की भावनाओं का अपमान करती रही है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी ने कहा कि भाजपा की मातृशक्ति ऐसे किसी भी व्यक्ति को मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य करेगी जो देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा। महिला मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहा है और सपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग करता है।

WhatsApp Image 2026 05 15 at 13.08.52

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और विपक्ष की इस प्रकार की अभद्र राजनीति को जनता आगामी चुनावों में करारा जवाब देगी।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर संबंधित सांसद के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 20 seconds