आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल के संयुक्त मंच के आह्वान पर आज पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल के विभिन्न स्टेशनों पर हाफ डे वॉकआउट कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर लंबित मांगों एवं समस्याओं के समाधान हेतु अपनी एकजुटता एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। विभिन्न स्टेशनों पर प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग्स आयोजित की गईं, जिनमें आयकर कर्मचारी महासंघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल के सर्किल महासचिव कॉमरेड संतोष मिश्रा, सचिव अनुपम मिश्रा एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष विवेक वरुन जी द्वारा विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की 10 सूत्रीय मांगों पर प्रकाश डालते हुए केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से शीघ्र समाधान की मांग की गई।
संयुक्त मंच ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफल बनाने हेतु सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। यह भी दोहराया गया कि आंदोलन का उद्देश्य प्रशासन का ध्यान कर्मचारियों एवं अधिकारियों की वास्तविक एवं न्यायोचित मांगों की ओर आकर्षित करना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *