WhatsApp Image 2026 06 10 at 14.50.46

आयकर कर्मचारी महासंघ द्वारा वाकाथन एवं वृक्षारोपण का आयोजन

आयकर कर्मचारी महासंघ के 75वें प्लेटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में आज प्रत्यक्ष कर भवन, लखनऊ में वाकाथन एवं वृक्षारोपण का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयकर आयुक्त (प्रशासन) श्री अमरेश तिवारी के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर संयुक्त आयकर आयुक्त (प्रशासन) श्री रजत सेन, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड जे.पी. सिंह, कॉमरेड गौरव प्रकाश, श्री चितसेन सिंह, श्री अजय कुमार तथा आयकर कर्मचारी महासंघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सर्किल महासचिव कॉमरेड संतोष मिश्रा, सर्किल अध्यक्ष कॉमरेड विपनेश कुमार, सर्किल संयुक्त सचिव श्री संकल्प नारायण पांडेय, सर्किल उपाध्यक्ष सुश्री सोनिया चौधरी, श्री अनूप सिंह, श्री अमित शुक्ला, जोनल सचिव कॉमरेड बृजेश यादव, लखनऊ शाखा सचिव कॉमरेड अनुपम मिश्रा, शाखा अध्यक्ष कॉमरेड धर्मेंद्र सरोज, श्री अजय कुमार एवं लखनऊ शाखा के अन्य पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया, वहीं वाकाथन के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर सर्किल महासचिव कॉमरेड संतोष मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। उन्होंने आयकर कर्मचारी महासंघ की 75 वर्षों की गौरवशाली एवं संघर्षपूर्ण यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि महासंघ का यह प्लेटिनम जुबली वर्ष संगठन की उपलब्धियों, एकता एवं कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर लखनऊ के शाखा सचिव अनुपम मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार जताया।

WhatsApp Image 2026 06 10 at 14.50.46 1