भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026″ के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग की योजना बैठक की गयी। बैठक कि अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी द्वारा की गई । वही वर्ग प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, वर्ग संचालन समिति प्रमुख मान सिंह ने आगामी संगठनात्मक अभियान ‘जिला कार्यसमिति बैठक’ एवं ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा किया ।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि आगामी 1 मई से 5 मई के मध्य जिला कार्यसमिति बैठक की जाएगी वहीं ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ सम्भावित 16 मई, 17 मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को न केवल संगठनात्मक कार्यशैली का ज्ञान मिलता है, बल्कि उनमें राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और सेवा भाव भी विकसित होता है। इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ा जाएगा।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री सतेंद्र सिंह, टिंकू, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, दीपक शुक्ला, विनायक पाण्डेय, जी डी शुक्ला, कुमकुम राजपूत, सीता नेगी, योगेंद्र पटेल, मंत्री चन्द्र प्रकाश अवस्थी, अपूर्व भार्गव, पंकज सक्सेना, अर्चना साहू, सतीश मिश्रा, राजेश चौधरी कोषाध्यक्ष मनोज के गुप्ता, कार्यालय सह मंत्री मयंक बाजपाई, शैलेन्द्र राय, आई टी संयोजक उत्तम मिश्रा, सोशल मीडिया टी आर जोशी, मणिकांत शुक्ला उपस्थित रहें।
