WhatsApp Image 2026 04 23 at 20.02.29 scaled

कार्यालय प्रधान आयकर आयुक्त (नि.ई.)-1, लखनऊ के तत्वाधान मे राजभाषा नीति के अनुपालन मे तथा राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22-04-2026 को प्रत्यक्ष कर भवन में तिमाही हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस हिन्दी कार्यशाला में मुख्य आयकर आयुक्त बरेली प्रभार के लखनऊ स्थित सभी अधीनस्थ कार्यालयों से 40 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस हिन्दी कार्यशाला में सहायक निर्देशक (राजभाषा) रहमत इस्लाम द्वारा तिमाही हिन्दी रिपोर्ट भरने की जानकारी दी गई तथा वरिस्ठ अनुवाद अधिकारी राहुल शुक्ला द्वारा राजभाषा संबंधी संवेधानिक प्रावधान तथा जांच विंदुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
यह कार्यशाला प्रधान आयकर आयुक्त, श्री राधे श्याम जी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।अंत में आयकर अधिकारी (मु.), श्री रमेश सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *