लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि महानगर क्षेत्र के 2505 बूथों पर एक साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजन के समापन उपरांत प्रत्येक बूथ पर बूथ समितियों की बैठक होगी।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया बूथ समिति की बैठक का आयोजन संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और पार्टी लगातार बूथ समितियों को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में बूथ समितियों को सशक्त करने, उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सफलता का मूल मंत्र मजबूत बूथ संगठन है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी की नीतियां और सरकार की उपलब्धियां जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचती हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ समिति को अधिक सक्षम, सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़ा बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, दीपक शुक्ला, सह कार्यालय मयंक बाजपेई, शैलेन्द्र राय डब्बू सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *