लखनऊ– उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सीतापुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत पांच जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।
इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
