राम मंदिर में जिन 5 लोगों से पूछताछ चल रही है, उसमें टिन्नू यादव के भतीजे मनीष यादव भी शामिल हैं, मनीष भी रुपए की गिनती करता था। स्वर्गद्वार इलाके में पुश्तैनी घर में रहता था। चर्चा है कि उसकी बताई जगह से 36 लाख रुपए कैश मिला है।
राम मंदिर में दान में चढ़ने वाले सोने-चांदी के जेवरों को केडी तिवारी संभालते हैं,वह भी अब संदेह के घेरे में हैं। इन्होंने 1.5 करोड़ की जमीन खरीदी है, ये भी जांच के दायरे में है। आरोप यह भी है कि केडी तिवारी ने 5 करोड़ रुपए की संपत्ति जुटाई है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार– राम मंदिर अयोध्या में चंदा चोरी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है। नोट गिनती से जुड़े करीब 50 कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं। 5 कर्मचारियों से अब तक करीब 2 करोड रुपए, एक कार और 3 आईफोन बरामद हो चुके हैं। कई कमचारियों के नाम अयोध्या में करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली है।
