लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के नवीनपनाह गांव में शुक्रवार दोपहर सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, पहले एक मजदूर टैंक में उतरा था। काफी देर तक कोई आवाज या हलचल नहीं होने पर दूसरा मजदूर उसे देखने के लिए नीचे गया, लेकिन वह भी बाहर नहीं आया।मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों को अचेत अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान रिंकू और राजेश के रूप में हुई है। घटना मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर माल थाना क्षेत्र में हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *