लखनऊ 10 जुलाई समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे अवध फाउण्डेशन की की ओर से रविवार 12 जुलाई को जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित कार्यालय सभागार में शाम चार बजे से स्वामी धीरेन्द्र वशिष्ठ के मार्गदर्शन में “परिवार एवं सामाजिक संबंधों का वर्तमान स्वरूप” संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
प्रेसवार्ता में आयोजन की जानकारी देते हुए फाउण्डेशन के अध्यक्ष सूरजदेव शुक्ल ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य रूप से काशीनाथ पाण्डेय जीआरपी शुक्ल शिवकुमार पाण्डेय व छठ कुमार शुक्ल इत्यादि विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि सामाजिक दृष्टिकोण से परिवार के महत्व और पारिवारिक समस्याओं पर समाज की संवेदनशीलता के रूप में विस्तृत विचार-विमर्श की जरूरत को महसूस करते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में पारिवारिक संबंधों को कैसे सुदृढ़ किया जाये और किस तरह समाज में फैली विकृतियां परिवार को प्रभावित कर रही है इस पर विचार होगा।
नियमित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अगला कार्यक्रम वृक्षारोपण का जुलाई अंत तक निर्धारित है। इसी क्रम में फाउण्डेशन आगे शिक्षा बाल प्रतियोगिताएं स्वास्थ्य शिविर नारी सशक्तिकरण पर्यावरण और स्वच्छता की दिशा में कार्य करेगा।
REPORT BY SENIOR JOURNALIST-JYOTI KIRAN RATAN















Leave a Reply