उत्तर प्रदेश को सोमवार 13 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ₹4850 करोड़ से अधिक लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
इनमें 63 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ 6 लेन एक्सप्रेसवे (₹4200 करोड़), हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के 32 किलोमीटर लंबे 4 लेन पैकेज-4 (₹541 करोड़) का लोकार्पण तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 4 लेन फ्लाईओवर (₹109 करोड़) का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम सोमवार शाम 4 बजे लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित होगा।














Leave a Reply