Advertisement

राम मंदिर में दिए गए दान को लेकर सिंधी समाज में मतभेद

WhatsApp Image 2026 06 18 at 13.49.08
8 / 100 SEO Score

अयोध्या राम मंदिर में दिए गए दान को लेकर सिंधी समाज में मतभेद सामने आए हैं। मुंबई के सिंधी समाज के नेता राजू मनवानी द्वारा 200 चांदी की ईंटों के दान पर सवाल उठाने के बाद अयोध्या के सिंधी समाज ने उनके बयान से सार्वजनिक रूप से दूरी बना ली।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि दान देकर उसका हिसाब मांगना सिंधी समाज की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पित रहा है और राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक उसका योगदान रहा है।

सिंधी समाज ने कहा कि मामले में मुख्यमंत्री द्वारा गठित एसआईटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए। साथ ही मांग की कि यदि जांच में दान या चढ़ावे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *