जन्मदिन तभी सार्थक होता है जब उसकी खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान बनकर दिखाई दे-– पूजा शुक्ला
अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर पूजा शुक्ला ने गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच प्रसाद वितरण कर सेवा संवेदना और मानवता का प्रेरणादायक संदेश दिया। यह पहल केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं रही बल्कि समाज के प्रति अपनत्व करुणा और सेवा भाव का सशक्त उदाहरण बनी।

इस सेवा कार्य में हमारी टीम के सम्मानित सदस्य प्रमोद मलवि अटल वाजपेयी रेखा पचोलि ड अर्चना रमन सुनैना मिश्रा भानु जोशी का सराहनीय सहयोग एवं सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रूबी राज सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति ने इस सेवा अभियान को और अधिक प्रेरणादायी बनाया।

“एक आस – सबका साथ होगा सभी का विकास” केवल एक विचार नहीं बल्कि सेवा सहयोग और मानवता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प है। आइए हम सभी मिलकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियाँ बाँटने का प्रयास करें।
















Leave a Reply