WhatsApp Image 2026 04 23 at 23.26.44
8 / 100 SEO Score

मुजफ्फरनगर बुढ़ाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी वाहन चोरी कर इंजन-चेसिस नंबर बदलने और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर विभिन्न राज्यों व म्यांमार (बर्मा) में बेचने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हुआ, जबकि कुल चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक महिंद्रा थार, एक महिंद्रा स्कॉर्पियो, दो मारुति सुजुकी ब्रेजा, एक आल्टो कार, दो अवैध तमंचे, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट और वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी वाहन चोरी कर उनके इंजन व चेसिस नंबर बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इसके बाद वाहनों को पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मणिपुर के रास्ते म्यांमार में ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बुढ़ाना पुलिस टीम को ₹25 हजार के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *