images
8 / 100 SEO Score

बस्ती विकासखंड हरैया के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरिया गोप्तार में तैनात एक शिक्षक पर पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनूप कुमार तिवारी ने गंभीरता दिखाते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि मामले से जुड़ी खबरें समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद BSA ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद सोमवार को पीड़िता अल्का देवी को बीएसए कार्यालय बुलाकर उनका पक्ष सुना गया।

पीड़िता ने आरोपों के समर्थन में ऑडियो वीडियो और फोटो सहित अन्य दस्तावेजी साक्ष्य बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत किए हैं। अब विभागीय स्तर पर उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित अभिलेखों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पूरे मामले पर जिले की निगाहें टिकी हैं और लोग यह जानना चाहते हैं कि जांच कब पूरी होगी तथा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि जांच पूरी होने और सक्षम प्राधिकारी के अंतिम निर्णय से पहले आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *