2 1
12 / 100 SEO Score

महिला योगशक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका योगमित्र कुसुम पाठक ने प्रत्येक वर्ष की भांति 80th स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा। यह दिन केवल हमारी आज़ादी का उत्सव नहीं बल्कि उन अनगिनत वीरों के साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का पवित्र अवसर है, जिन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर हमें स्वतंत्र भारत का गौरव दिया। उनके आदर्शों को मार्गदर्शक बनाकर एक सुरक्षित, सशक्त और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए मिलकर आगे बढ़ें। महिला योगशक्ति का शुरू से ही एक लक्ष्य रहा है क्षेत्र के वरिष्ठ वयोवृद्ध व्यक्ति के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम करवाया जाएगा

उसी क्रम में इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में 70 वर्षीय श्रीमती ऊषा पांडे जी के द्वारा ध्वजारोहण करवाया गया l उन्होंने अपने वक्तव्य में बहुत ही भावुक स्वरों में शहीद मनोज पांडे से संबंधित कविता पढ़ी, जिससे वहाँ उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति का हृदय तो जोश से भर गया लेकिन आँखें नम हो गई ।

कार्यक्रम संयोजक सुमन पांडे , सुनीता शुक्ला, मंजीत कौर, नीता श्रीवास्तव ,संगीता यादव ,,पूनम अवस्थी, चंद्रकला सिंह , अलका सिंह, विनीता मिश्रा, कीर्ति कपूर, प्रियंका शुक्ला ,नीलम विश्वकर्मा, सुमन गुप्ता ,निर्मला द्विवेदी के अथक परिश्रम से कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा और एंकर सीमा शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया इस पावन अवसर पर धर्म, राष्ट्र और समाज के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर काम करने वालों को सम्मानित भी किया गया lइस पावन पर्व पर वरिष्ठ समाजसेवी अंजली श्रीवास्तव, उर्मिला मिश्रा, नीलू, लीला , नीतू ,सीमा राय रणजीत सिंह, मनोज पाठक, संतोष शुक्ला, सुरेश त्रिवेदी आदि सभी की गरिमामई उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाईl

इस अवसर पर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने कार्यक्रम की भूरि- भूरि प्रशंसा की l

उपस्थित दर्शकों मे से लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर आशु भाषण, वक्तव्य एवं देश भक्ति गीत एवं प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम प्रस्तुत किया । छोटे बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर नृत्य ,कविता, देश गीत प्रस्तुत किया जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर संस्थापिका योगमित्र कुसुम पाठक ने सभी का धन्यवाद करते हुए राष्ट्रीय पर्व को एकता, जोश ,प्रेम से मनाने की अपील की।

report by team A C N news with video journalist aarav Choudhary

12 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *