लखनऊ 22 अगस्त 2026 हिन्दू महिला सेवा समिति की ओर से 22 अगस्त 2026 को लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में भव्य हरियाली तीज महोत्सव एवं कजरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में आरती जायसवाल ने श्रावणी हरियाली तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता ‘शिमला परिवार’ ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि ने तीज क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।इस अवसर पर राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज सेवा एवं हिन्दू महिला सेवा समिति वर्षभर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को संगठित करने का कार्य करती हैं। भगवान शिव एवं माता पार्वती के दाम्पत्य जीवन से प्रेम, समर्पण, सम्मान, सहयोग और त्याग की प्रेरणा लेकर इन गुणों को अपने जीवन में अपनाना ही तीज महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है।
संयोजक अनीता गुप्ता ने अतिथियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा प्रतिभागियों को श्रृंगार सामग्री भेंट की। महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक हरे रंग की घाघरा-चोली एवं साड़ियों में सज-धजकर फैंसी ड्रेस, रैम्प वॉक, संगीत, डांस एवं सोलह श्रृंगार प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन के पारंपरिक गीतों पर रैम्प वॉक एवं नृत्य ने उपस्थित दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
संगीत प्रतियोगिता
प्रथम — सुशीला चोरसिया
द्वितीय — वेगशाली गुप्ता
तृतीय, सरिता
मधु कश्यप
डांस प्रतियोगिता
प्रथम —लक्ष्मी तिवारी
द्वितीय — नीलम सिंह
तृतीय — विशाखा गुप्ता
सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता
प्रथम — श्रुति धमीजा
द्वितीय — मीना खरे
तृतीय — रेखा शर्मा
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आयुषी गुप्ता, प्रबंधक ग्रीनबेरी वर्ल्ड स्कूल तथा अनीता गुप्ता, संयोजक हिन्दू महिला सेवा समिति शामिल रहीं। दोनों निर्णाय कों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कर विजेताओं के नाम घोषित किए।हिन्दू महिला सेवा समिति की वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा ने कहा कि समाज में परस्पर सहयोग, समर्पण और त्याग की भावना के साथ एक-दूसरे की सहायता करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली तीज से जुड़ी कथाओं का श्रवण किया तथा सावन के गीतों पर नृत्य कर माहौल को उल्लासमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट भोजन के साथ झूलों का भी आनंद लिया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, संरक्षक दीपमाला,लक्ष्मी तिवारी, कोमल गुप्ता, रेनू सिन्हा, विशाखा गुप्ता, बबीता चौरसिया, श्रुति धमीजा, बबीता साइगल, रेनू श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता,मीना खरे कमलेश गुप्ता, सीनू गुप्ता, सुशीला चौरसिया, रेखा शर्मा, नीतू सिंह, सरिता, अमरवती वर्मा,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
