19
5 / 100 SEO Score

लखनऊ– 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर अवध फाउंडेशन ने वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया । लखनऊ के गोहना ग्राम मे श्री लक्ष्मणपुरी धाम में निर्माणाधीन भगवान श्री लक्ष्मण जी एवं माता उर्मिला जी के पावन मंदिर प्रांगण मे आयोजित वृक्षारोपण मे तमाम भक्तो और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित हुए।
अवध फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सूरज देव शुक्ला एवं श्री लक्ष्मण पीठ सेवा न्यास के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र वशिष्ठ जी महाराज , अयोध्या के महंत तरुण कृष्ण दास जी, योग साधना सेवा संस्थान जानकीपूरम लखनऊ के महासचिव बी एन मिश्र जी, संयुक्त सचिव संजय दीक्षित जी, काशी नाथ पाण्डेय जी, विनोद सिंह जी, आर. के.पाण्डेय जी, टी के शुक्ला जी, एच स मिश्रा जी, अरुण कुमार जी, छटटू शाह चन्द्र शेखर पाण्डेय जी ,संदीप शुक्ला जी तथा अनेक अतिथियों ने अपने कर-कमलों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ ऑफ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

भगवान श्री लक्ष्मण जी एवं माता उर्मिला जी के पावन मंदिर प्रांगण में आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और हरित भविष्य के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

अवध फाउंडेशन ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ें और अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लें।

5 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *