भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा “वार्ड चलो अभियान” हुई शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी के 47 वा स्थापना दिवस के निमित भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा “वार्ड चलो अभियान” की शुरूआत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी कैंट विधानसभा क्षेत्र के गीतापल्ली वार्ड पहुंचकर की। क्षेत्रवासियों के बीच केंद्र एवं राज्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए संवाद किया । वही भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने निशातगंज काल्विन कॉलेज वार्ड में पहुंचकर राज्य सरकार की 9 साल उपलब्धियों का पत्रक वितरित करते हुए लाभार्थियों से संपर्क किया ।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सीधे लोगों के बीच जाना और संवाद स्थापित करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि जनता के साथ संबंध भी और अधिक मजबूत होंगे।

निशातगंज काल्विन कॉलेज वार्ड में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने घर घर पहुंच कर डबल इंजन सरकार केंद्र एवं राज्य की 9 साल जन कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक देकर लोगों बीच संवाद स्थापित किया। फिर वरिष्ठ समाजसेवी श्याम लाल वाल्मीकि के आवास पर जाकर उनको अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर में 7 से 12 अप्रैल तक व्यापक स्तर पर ‘वार्ड चलो’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सीधे वार्ड में जाकर समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों, प्रबुद्ध नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क कर संवाद करेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क और उनका सम्मान, केन्द्र एवं राज्य सरकार की नौ साल की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा किया जाना है।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, पार्षद प्रमोद राजन, उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल जी कार्यक्रम संयोजक लखविंदर पाल सिंह, पार्षद, गीतापल्ली वार्ड ऋचा आदर्श मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, पार्षद गुरु नानक नगर वार्ड पीयूष दीवान, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव, मोहित कपूर एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*