बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पचास मूर्तियों स्थानों एक साथ किया गया दीपोत्सव कार्यकम

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित पचास स्थानों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । हजरतगंज स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर केंद्र सरकार राज्य वित्त मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री असीम अरुण, महामंत्री सुभाष यदुवंशी, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के साथ हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित होकर प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सांस्कृतिक व सामाजिक का आयोजन भाजपा हर वर्ष अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) को सप्ताह भर के कार्यक्रमों से जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान के रूप में मनाती है। भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता कर, दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। भाजपा द्वारा 1990 में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से ही उन्हें भारत रत्न मिला था। भाजपा द्वारा पंचतीर्थ का विकास मोदी सरकार द्वारा कराया गया जिसमें बाबा साहेब से जुड़े पाँच प्रमुख स्थलों महू, दिल्ली, लंदन, नागपुर, मुंबई को तीर्थ के रूप में विकसित किया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज हम सभी महान समाज सुधारक, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित किया। शिक्षा, समानता और भाईचारे के उनके सिद्धांत आज भी हमें एक सशक्त और समावेशी समाज की दिशा में प्रेरित करते हैं। बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक समतामूलक, न्यायपूर्ण एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने बताया कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । हजरतगंज स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण श्रद्धा सुमन अर्पित करने को आए हैं।
लखनऊ महानगर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पचास मूर्ति स्थान से एक साथ दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया। जिसका लाइव प्रसारण जूम के माध्यम से संयोजकों जोड़कर कार्यक्रम स्थल हजरतगंज में बड़ी एल ई डी पर दिखाया गया हैं।

अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि
लखनऊ महानगर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सुबह जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण पहुंचकर प्रतिमा की साफ सफाई करने के उपरांत पुष्पांजलि अर्पित किया फिर वही शाम को दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राम चंद्र कन्नौजिया, रमेश तूफानी, विनोद, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, मनीष शुक्ला, महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, विनायक पाण्डेय, कुमकुम राजपूत, दीपू शुक्ला, जी डी शुक्ला, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, विवेक सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तांगण मौजूद रहें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*