उत्तरप्रदेश रामपुर में पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी अमरीक सिंह और उसकी प्रेमिका अमनदीप कौर को उम्रकैद की सजा सुनाई है
29 मार्च 2024 को अमरीक सिंह ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी चरणजीत कौर की हत्या कर दी थी, जांच में सामने आया कि चरणजीत कौर दोनों के अवैध संबंधों में बाधक थी और उसे इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी, विरोध करने पर दोनों ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी
मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, अब दोनों आरोपी जेल में सजा काटेंगे
