उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में आज से बारिश का लंबा सक्रिय दौर शुरू होने जा रहा है, जो 8 मई तक जारी रहने की संभावना है
उत्तर प्रदेश में आज दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज आंधी के आसार हैं, जबकि कल से बारिश की तीव्रता बढ़कर मध्यम से भारी हो सकती है
4 और 5 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है, खासकर तराई क्षेत्र अधिक प्रभावित हो सकते हैं
मौसम विभाग ने आम जनता और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, तेज हवाओं को देखते हुए टीन शेड और ढीली वस्तुओं को सुरक्षित करने की अपील की गई है
पूर्वांचल क्षेत्र में विशेष सतर्कता की आवश्यकता बताई गई है, जहां अधिक तापमान के कारण तेज तूफान की संभावना अधिक है
