आज दिनांक 2 जुलाई 2026, दिन- गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्यामंदिर राजाजीपुरम, लखनऊ के विद्यालय में इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान की ओर से अभिषेक तिवारी तथा उनके साथ में डॉक्टर साक्षी राय का आगमन हुआ। उनके द्वारा विद्यालय के कक्षा षष्ठ ,सप्तम ,अष्टम के भैया/ बहनों की प्रश्नोत्तरी परीक्षा का कार्यक्रम किया गया।यह परीक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य जी एवं वरिष्ठ आचार्य श्रीमान बबीन सिंह की देखरेख में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में सम्मिलित भैया /बहनों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से आए हुए अभिषेक और डॉक्टर साक्षी राय का विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत सम्मान एवं आभार ज्ञापित किया गया।

