लखनऊ 02 मई 2026 नारी शक्ति के सम्मान और स्वाभिमान के लिए भाजपा का विशाल महिला आक्रोश मशाल मार्च “नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान” के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर एवं जिला इकाई द्वारा शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक विशाल महिला आक्रोश मशाल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च लोक भवन से प्रारंभ होकर अटल चौक (हजरतगंज चौराहा) तक निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं जिला अध्यक्ष विजय मौर्य सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
मार्च के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। “सपा-कांग्रेस पक्के यार, छीन रहे महिला अधिकार”, “महिलाओं की ललकार जारी- देश की नारी विपक्ष पर भारी”, “बहन-बेटियों का अपमान, सपा-कांग्रेस का पुराना काम”, “महिलाओं को मिलेगा अधिकार, परिवारवाद पर होगा प्रहार” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में ऐतिहासिक अधिकार प्रदान किया है, जो देश की लोकतांत्रिक संरचना को और मजबूत करेगा।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे दल, जो वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने कभी भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। आज जब भाजपा सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम कर रही है, तब यही दल इसका विरोध कर रहे हैं। यह उनका दोहरा चरित्र और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा के लिए महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। उज्ज्वला योजना, मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मिशन शक्ति जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। वे जानती हैं कि कौन सा दल उनके सम्मान और सुरक्षा की बात करता है और कौन केवल राजनीति करता है। इस महिला आक्रोश मार्च के माध्यम से लखनऊ की महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे महिला विरोधी ताकतों को कभी स्वीकार नहीं करेंगी।
