लखनऊ 6 MAY 2026 शरद हॉस्पिटल जानकीपुरम में डॉक्टर उषा दीक्षित डायरेक्टर शरद अस्पताल के निर्देशन में दिशा प्रगति फाउंडेशन की ओर से मातृ दिवस के अवसर पर महिला स्वास्थ्य शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की महिलाओं को जागरूक करना उनके स्वास्थ्य जांच एवं दिशा निर्देश तथा रोजगार के लिए एक कार्यक्रम रखा गया ताकि समाज के इस वंचित वर्ग को मुख्य धारा में लाया जाए

कार्यक्रम की शुरुआत मातृ वंदना से की गई तत्पश्चात कार्यक्रम को दिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती संध्या रावत व शरद अस्पताल के डायरेक्टर उषा दीक्षित में कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित किया तत्पश्चात विशिष्ट अतिथियों व स्वास्थ्य शिविर में आए हुए डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया गया.

इस कार्यक्रम में दिशा प्रगति फाउंडेशन की टीम द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार के संदर्भ में जागरूक किया गया तथा इस अवसर पर कुछ खेल का भी आयोजन किया गया था जिस पर पुरस्कार भी दिया गया

शरद अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ,तथा जांच कर दवाइयां भी उपलब्ध कराई और सुनिश्चित किया कि भविष्य में किसी प्रकार की भी स्वास्थ्य संबंधी कोई आवश्यकता हो तो वह सब शरद अस्पताल में आकर संपर्क कर सकते हैं जिससे कि उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके

कार्यक्रम में सहभागी करने आए महिलाओं को पोषण के लिए चावल पोषक तत्व बिस्किट एवं एक थाली उपहार स्वरूप दिया गया जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य एवं आहार संबंधी जानकारी प्रदान की जा सके

इस कार्यक्रम में दिशा प्रगति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती संध्या रावत की टीम में हमारे संवाददाता को दिशा प्रगति फाउंडेशन के विषय में विस्तार से बताया कि संगठन किस प्रकार कार्य कर रहा है दिशा प्रगति फाउंडेशन की लखनऊ ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में कार्य चल रहे हैं जिसमें मुख्य उद्देश्य महिलाओं बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य आदि प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं जागरूक करना इनका मुख्य उद्देश्य है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिशा प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमती संध्या रावत एवं उनकी टीम शरद अस्पताल के डायरेक्टर श्रीमती उषा दीक्षित व उनके सहयोगी डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में निधि श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सीमा तिवारी कार्यालय प्रभारी, मंजू दोहरे सीनियर सदस्य, किशन कुमार, उषा श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव , सीमा तिवारी अनुपमा वर्मा,, प्रिया पांडे ,नेहा, अमन ,आशीष सिंह,अमन ने अपना मुख्य रूप से सहयोग किया

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ श्वेता भारद्वाज फिजियोथैरेपिस्ट इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक और जांच किया तथा इस कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित कर उन्हें काफी महत्वपूर्ण जानकारियां महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी विषय पर दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत मातृ वंदना से की गई

कार्यक्रम को शरद अस्पताल के डायरेक्टर उषा दीक्षित जी ने संबोधित किया

इस कार्यक्रम में दिशा प्रगति फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती संध्या रावत वह उनकी टीम ने कहानियां एवं कविताओं से महिलाओं को जागृत किया तथा उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर श्वेता भारद्वाज नेवी कार्यक्रम में महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की तथा महिला जागरूकता के संदर्भ में महिलाओं को मार्गदर्शन दिया

मुख्य अतिथि शरद अस्पताल के डायरेक्टर श्रीमती उषा दीक्षित एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर श्वेता भारद्वाज को दिशा प्रगति फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती संध्या रावत द्वारा सम्मानित किया गया

इस अवसर पर दिशा प्रगति फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष समिति संध्या रावत द्वारा संगठन के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं शरद अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारी को भी सम्मानित किया गया

शरद अस्पताल के डायरेक्टर श्रीमती उषा दीक्षित एवं विशिष्ट तिथि डॉ श्वेता भारद्वाज एवं अस्पताल के डॉक्टर ने स्वास्थ्य शिविर में आए हुए महिलाओं की जांच की तथा उचित मार्गदर्शन दिया

दिशा प्रगति फाउंडेशन द्वारा आए हुए महिलाओं को चार्ट के जरिए स्वास्थ्य एवं अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई तथा सभी महिलाओं से संकल्प पत्र पर भी हस्ताक्षर कराया गया

दिशा प्रगति फाउंडेशन द्वारा इस कार्यक्रम के समापन से पूर्व सहभागी महिलाओं को एक थाली चावल पोषक तत्व आदि भेंट स्वरूप दिया गया

दिशा प्रगति फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती संध्या रावत तथा पदाधिकारी ने कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी दी

डॉ श्वेता भारद्वाज ने इस कार्यक्रम के संदर्भ में अपने अनुभव साझा किया

शरद अस्पताल के डायरेक्टर उषा दीक्षित ने भी हमारे संवाददाता से अपने अनुभव साझा किया

————————————————————————————————————

report compiled by city desk Lucknow

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *