लखनऊ 7 मई गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर टैगोर की 165 वीं जयंती को धूमधाम से हजरतगंज स्थित रविन्द्र नाथ उपवन पर मनाया गया ।बंगीय नागरिक समाज के द्वारा आयोजित रवीन्द्रनाथ जयंती उतसव पर संस्था के संरक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी सुधीर हलवासिया जी द्वारा पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया गया।”बंदे मातरम्” के जय घोष के साथ वंदे मातरम गीत सामूहिक पाठ करके बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को भी याद किया गया।
राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के नाम पौधा रोपण किया गया।
द्वितीय सत्र मे लक्ष्य साहित्यिक साहित्यिक समाजिक और सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान मे काव्य पाठ का आयोजन हुआ। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के मूल्यवान विचारो को याद किया तथा उनके द्वारा किये कार्यों पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियो ने वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर रेखा बापुली, डॉ. माधवी मिश्रा, (गोबर गणेश), एस. के. मिश्रा ‘भ्रमर बैसवारी’ तथा संजय मेहरोत्रा हमनवा, रामराज भारती, दिनेश सोनी, सुधी भारती पायल तथा सुश्री ज्योति किरण रतन ने अपने विचार व्यक्त करने के साथ काव्य पाठ भी किया।
शरद पाण्डेय के मंच संचालन मे भारती पायल के सरस्वती वंदन से काव्य संध्या का आयोजन हुआ।
“सेरा बांगाली (अमूल्य बांगाली) सम्मान” की श्रृखंला मे श्रीमती एवं श्री बादल चटर्जी,श्रीमती एवं श्री नितिन डे,श्रीमती एवं श्री अशोक डे, श्रीमती एवं श्री ए.के. सक्सेन,. श्रीमती एवं श्री किशोर डे, श्रीमती एवं श्री निहार डे, श्रीमती एवं श्री डॉ. यू.के. मुखर्जी , श्रीमती एवं श्री आई.एस. भट्टाचार्य, श्रीमती एवं श्री असीम रॉय,. श्रीमती एवं श्री पंकज बोस
तत्पश्चात सांस्कृतिक अनुष्ठान मे मिठू रॉय, डॉ. उत्तम मुखर्जी और सोनाली मित्रा गोस्वामी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित गीतो की भावपूर्ण प्रस्तुति की ।

वरिष्ठ नागरिक सम्मानः
श्री कृष्णानंद राय,श्री डी.के. पाल
, श्री प्रवीण कुमार शुक्ला “गोबर गणेश”
,श्री एस.सी. चौवे, श्री एस.सी. जोहरी को प्रदान किया गया।

अंतिम सत्र दीपदान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ हुआ। पूरे दिन चले कार्यक्रम मे सुधीर हलवासिया, समाज के सह पोशक रोहित अग्रवाल, डॉक्टर जे. बी घोष, रुपेश मंडल, हरीश चन्द दत्ता, डॉक्टर वी. के. दत्ता, एस. एन. पाल, ज्योत्सना सिंह, मालविया दत्ता, हर्ष कुमार, ए. के. बोस, पी. के. श्रीवास्तव, अनूप शरण सिंह, विजय कुमारी मौर्या, सज्जन तिवारी, रीना चैटर्जी, दीपक हलधर, सी.ए. नरेश चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र सिंघल एवं पाल प्रवीन इन सभी ने अपनी उपस्थिति से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य संयोजक पी. के. दत्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन किया गया कि शीघ्र से शीघ्र लखनऊ में एक मार्ग जो हनुमान सेतु से डालीगंज की ओर जाता है, वंदे मातरम् के नाम से किया जाए एवं इस मार्ग पर बंदे मातरम् गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की मूर्ति स्थापित की जाए। एवं एक मार्ग नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज़ के नाम से किया जाए। यह दोनों मांगें उत्तर प्रदेश सरकार एवं लखनऊ की मेयर सुधी सुषमा खरकवार के पास पहले से ही लंबित है ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *