लखनऊ 9 मई 2026 शिव संस्कृति कला फाउंडेशन द्वारा मातृत्व दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष गोष्ठी एवं मासिक बैठक का आयोजन राजाजीपुरम स्थित टी कैफे में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्ष मीठू रॉय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
बैठक में कार्यकारिणी समिति सदस्य पूजा श्रीवास्तव, स्वाची श्रीवास्तव, संजया कुंडू, अर्पिता तथा संस्था के सचिव असीम राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम संस्था की संरक्षिका विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें आगामी सेवा कार्यों, महिला उत्थान एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
गोष्ठी के दौरान संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की नियमित समीक्षा की गई। साथ ही नई कार्य प्रणाली, जमीनी स्तर पर संचालित गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने समाज में महिलाओं की भूमिका, मातृत्व के महत्व तथा सेवा भावना को और अधिक मजबूत बनाने पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा मुंह मीठा कर सूक्ष्म जलपान के साथ बैठक का समापन किया।




