लखनऊ 11 जुलाई 2026 सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में मासिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
सायं 4:00 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एवं वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार तथा हिंदू महिला मंडल की पदाधिकारी ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर संयोजक अनीता गुप्ता ,वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, समाजसेविका रुचिका अग्रवाल, सलाहकार वंदना त्रिपाठी, महामंत्री इन्द्रा उपाध्याय ,सरक्षक उषा अगहोत्रि , रीता सोनी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात सभी भक्तों ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया।कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा समाज सेवा में योगदान देने वाली 15 महिलाओं को अंगवस्त्र एवं श्रीराम दरबार भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें सम्मान देना है।सम्मानित महिलाएं: कोमल गुप्ता, प्रीति बाजपेई, जया आहूजा, श्रुति धमीजा, कीति गुप्ता मुक्ता वर्मा, श्रद्धा श्रीवास्तव, अनीता पांडे, बबीता सहगल, मंजू सिंह, राधा केसरवानी, रुचि सिन्हा, शिखा सक्सेना, सुनीता सिंह, विशाखा गुप्ता, मंजू श्रीवास्तव, साधना कपूर, बीना गुप्ता, माही पांडे, नीतू गुप्ता, सुधा टंडन , एना महेंद्र ,रस्मी गुप्ता, कल्पना राजपूत, दया पांडे,कीर्ति रस्तोगी, नीलम खेर, मोहनी बाजपेई,
कार्यक्रम में हिंदू महिला सेवा समिति की श्वैता सक्सैना सोनी गुप्ता मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
सुंदरकांड पाठ में 15 महिलाओं को श्रीराम दरबार व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित*















Leave a Reply