थाना तालकटोरा से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े लूट हो गई रिक्शे पर जा रही महिला के कान से शातिर लुटेरे बाली झपटकर फरार हो गए। महिला चीखती रह गई, बदमाश भीड़ में गायब।
वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। थाने के बगल में ही लूट से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।सूचना पर पुलिस पहुंची, CCTV खंगालने की बात कह रही है।
सवाल बड़ा है – जब थाने के सामने ही महिलाएं सुरक्षित नहीं, तो पूरे इलाके का क्या हाल होगा? तालकटोरा पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों पर है क्या?
