हरियाली तीज पर बना महिलाओ ने बनाया विश्व रिकार्ड ।लगभग 2378 महिलाओ ने एक जैसे हरी साडी , गले मे हरे फूलो की माला , हरी बाली , एक हाथ मे तुलसी का पौधा , दूसरे हाथ मे दिया या मोबाइल की लाइट को जलाकर आयोजन की गिनती करायी । इन्टरनेशनल बुक रिकार्ड , वर्ल्ड रिकार्ड आॅफ एक्सीलेंस की प्रतिनिधी प्रीती कुमार ने शिवि शिल्प ग्राम को हरियाली तीज का गोल्ड मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया ।
कथक नृत्यांगना ईशा रतन मीशा रतन ने गणेश वंदना प्रस्तुत की ।
प्रसिद्ध लोक गायिका रीना टण्डन ने शिष्याओ के साथ समूह मे लोक गीत
आओ मिलकर दिया जलाये
पेडवा ना काटो,
हरे हरे बाग मा अमवा की डाल झूला पडा ।
खननन खननन खनकै कंगनावा गीतो की एक के बाद एक प्रस्तुति दी
दुर्गेश कश्यप पार्षद ने कहा की गर्व की बात है यह आयोजन मेरे हजरतगंज के के डी सिंह बाबू स्टेडियममे हुआ हम भी साक्षी बने आयोजन के बने । सुषमा खरकवाल ने कहा की लखनऊ के लिए गर्व की बात है जो इतने बडे समूह ने 2378 से महिलाओ ने विश्व रिकार्ड बनाया।
मीडिया को जानकारी देते हुए ज्योति किरन रतन ने बताया रिकार्ड के अवसर पर शामिल सभी महिलाओ को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जायेगे ।




