श्री रामलीला रानीगंज समिति लखनऊ द्वारा द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर, 26 दिन षष्ठी की सायंकाल को समिति के 151 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष स्वर्णशताब्दी वर्ष के बारात की तैयारी के लिए शिवधाम मंदिर पर राम,लक्ष्मण, शत्रुघ्न एवं सीताजी के रूप मे बच्चों तैयार कराया एवं राजेन्द्र नगर पुस्तकालय पर शिव- पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी एवं विभिन्न रूप में 30 अन्य भगवान के रूप में सजाया गया एवं हनुमान चौराहा स्थित सर्वहिन्दू समाजोत्थान संस्कार फाउंडेशन के कार्यालय पर अघोरियों के रूप में बच्चों को तैयार कर निकाली गई बारात/शोभायात्रा का भव्य स्वागत हनुमान चौराहा राजेन्द्र पर हैपी लाफ्टर क्लब एवं सर्वहिन्दू समाजोत्थान संस्कार फाउंडेशन द्वारा केला, बिस्कुट, पानी की बोतल एवं 10 किलो पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक-श्री ओम अग्रवाल जी, श्री रजनीश गुप्ता-अध्यक्ष, राजू साहू- कार्यवाहक अध्यक्ष, डॉ० प्रभाकांत मिश्रा(मोनू भैया)- महामन्त्री, हनुमान प्रसाद शर्मा- संगठन मंत्री, शुभ श्रीवास्तव सतीश साहू, सचिन कंछल आदि एवं सर्वहिन्दू समाजोत्थान संस्कार फाउंडेशन से सुमनलता अग्रवाल, नरेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक सीकरीवाल, विशाल राजभर, अंजली सिंह, अखिलेश निगम आदि एवं हैप्पी लाफ्टर लाइफ क्लब से वंदना लिखारी, कीर्ति महरोत्रा, मीरा यादव, माया श्रीवास्तव, सुनीता अग्रवाल,गीता शर्मा आदि द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!