
लखनऊ – लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी सआदतगंज के नौबस्ता में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या।रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी, उनके कारोबारी बेटे और भाई की मौत।मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी, सुयश तिवारी और शंभू तिवारी के रूप में हुई।पिता और बेटे ने मौके पर तोड़ा दम, भाई की ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत।बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा बनवाने को लेकर हुआ था विवाद।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।वारदात के बाद इलाके में हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी।सआदतगंज थाना क्षेत्र नौबस्ता में दो पक्ष में विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग सूचना पर निहत्थे पहुंचे सिपाही कार्तिक ने आरोपी को दौड़कर पकड़ा
