झांसी में होटल के कमरे में बैंक मैनेजर की पत्नी मुस्कान (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी को अभी 4 महीने ही हुए थे।
पिता ने पति निलेश पर सिर दीवार में मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

मुस्कान 28 अक्टूबर को JE का एग्जाम देने के लिए मायके आई थी। पिता के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात निलेश आया और अगले दिन मौसी के घर जाने की बात कहकर मुस्कान को साथ ले गया, लेकिन दोनों होटल में रुके। रविवार को पति उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता का आरोप है कि मुस्कान के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि निलेश की पहले से एक पत्नी है और दूसरी महिलाओं से भी संबंध हैं। वहीं, निलेश का कहना है कि मुस्कान गिर गई थी।

एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, CCTV में पति-पत्नी होटल स्टाफ के साथ कमरे की ओर जाते दिख रहे हैं। फुटेज में मुस्कान गिरती हुई भी नजर आ रही है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और पिता के आरोपों की जांच कर रही है।

होटल में मुस्कान अपने पति निलेश और कर्मचारी के साथ कमरे में जाती दिखी। कुछ देर बाद वह दरवाजे पर खड़े-खड़े पीछे की ओर सिर के बल गिर गई। पति उसे उठाकर कमरे में ले गया।

महज 10 सेकेंड में ऐसा क्या हुआ होगा जिससे मुस्कान कमरे में एंट्री करते ही अचानक पीछे की तरफ गिर पड़ी ?

खुलासा PM रिपोर्ट में होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!