मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुभासपा की डिमांड बहुत हाई है

ओमप्रकाश राजभर ने BJP नेतृत्व से 33 सीट मांगी है। सूत्र बता रहे हैं कि इसकी सूची उन्होंने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तक पहुंचाई है। अधिकतर सीट पूर्वांचल की है। कुछ सीटें अवध की भी हैं। एक सीट पश्चिमी यूपी की भी है।

मऊ – सदर, घोसी.
बलिया – रसड़ा, सिकंदरपुर, बेल्थरा रोड.
आजमगढ़ – मेहनगर, दीदारगंज, अतरौलिया.
चंदौली – सकलडीहा.
वाराणसी – शिवपुर, अजगरा.
जौनपुर – केराकत, जफराबाद.
गाजीपुर – जखनिया, जहूराबाद.
मिर्जापुर – मझवां.
संतकबीर नगर – धनघटा
देवरिया – रामपुर कारखाना.
कुशीनगर – रामकोला, खड्डा.
महराजगंज – फरेंदा.
सिद्धार्थनगर – डुमरियागंज, इटवा
बलरामपुर – उतरौला
बाराबंकी – रामनगर.
सुल्तानपुर – इसौली.
अंबेडकर नगर – अकबरपुर.
सीतापुर – महोली.
बस्ती – महादेवा, रुधौली.
बहराइच – बेलहा.
हरदोई – संडीला.

मुरादाबाद- ग्रामीण

इन 33 सीटों में से 9 सीट पर BJP के विधायक हैं। 2 सीट पर निषाद पार्टी के विधायक हैं। ओपी राजभर ने वाराणसी की जो शिवपुर सीट मांगी है, वहां से BJP के अनिल राजभर विधायक हैं। मंत्री भी हैं।

2022 में ओपी राजभर अखिलेश यादव के साथ थे। अखिलेश यादव ने 17 सीट दी थी। मतलब पिछली बार से 16 सीट ज्यादा मांग रहे हैं।

सूत्रों के आधार पर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!