उत्तर प्रदेश के एटा में बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के नाम से एक फर्जी मेडिकल कॉलेज पकड़ा गया है। चाय वाले के नाम पर रजिस्टर्ड था और 2022 से चल रहा था।
इस फर्जी कॉलेज में बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डीएमएलटी और बीएमएलटी समेत कई मेडिकल कोर्स संचालित किए जा रहे थे।
जिस बीएस नामक व्यक्ति के नाम पर यह कॉलेज रजिस्टर्ड दिखाया गया है, उसका पूरा नाम भगवान दास है और वह चाय बेचने का काम करता है।
