दिल्ली के जंतर-मंतर पर 13 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति के सामने अब तक बेहद कम शिकायतें पहुंची हैं, जबकि शिकायतें आमंत्रित करने के लिए व्यापक प्रचार किया गया था

जांच के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश आर सुबाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाई गई है, समिति ने 17 अक्टूबर को देशभर के 149 अखबारों में सार्वजनिक नोटिस प्रकाशित कर ऑनलाइन पोर्टल, ईमेल, डाक और व्यक्तिगत रूप से शिकायतें भेजने की अपील की थी, इसके बावजूद पोर्टल पर केवल नाम मात्र की एक दो शिकायतें ही आईं, जबकि ईमेल, डाक और सीधे कार्यालय में कोई शिकायत नहीं मिली, 29 अक्टूबर को समिति के समक्ष केवल एक शिकायतकर्ता हलफनामा लेकर पहुंचा, कुछ पुलिसकर्मी भी समिति के सामने पेश हुए

5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने समिति को एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया और कहा कि जांच केवल शिकायतों के इंतजार में अनिश्चितकाल तक नहीं चल सकती

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!