कर्नाटक के पेट्रोल पंपों पर E-20 एथेनॉल की जगह E-30 बेचा जा रहा है। लैब से आई जांच रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने यह बड़ा दावा किया है।
बेंगलुरू, कोलार, चिक्काबल्लापुर, रामनगर, मंगलुरू सहित कई इलाकों से पेट्रोल के 63 सैंपल लिए गए। IOCl के पेट्रोल में 31.2% और HPCL के पेट्रोल में 30.5% एथेनॉल मौजूद पाया गया है। इन नमूनों की जांच सर्टिफाइड लैब में हुई है।
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का आरोप है कि माइलेज में कमी आने से वाहन चालकों पर हर साल 62 हजार करोड़ का एक्सट्रा बोझ पड़ रहा है। जबकि वाहनों के इंजन, फ्यूल पंप, इंजेक्टर, पाइप खराब होने से रिपेयरिंग में 39 हजार करोड़ का एक्सट्रा खर्च जुड़ रहा है। सीधे तौर पर 1.01 लाख करोड़ रुपए की चपत आम लोगों को लग रही है।
