समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन का स्वागत किया है।
उन्होंने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के स्तर पर परिवर्तन होना जरूरी है। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि राजनीतिक परिवर्तन मोर्चे के सक्रिय होने से सफलता मिलेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि PDA समाज की आवाज उठाने वालों को सहयोग करेगा और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने वालों का समर्थन करेगा। अखिलेश ने नए मोर्चे से विपक्ष को फायदा मिलने की उम्मीद जताते हुए दावा किया कि इससे बीजेपी को 2 से 3 प्रतिशत वोटों का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि नए मोर्चों के गठन से लोकतंत्र और मजबूत होगा। अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव को लेकर PDA पर भरोसा जताते हुए कहा कि PDA से बड़ा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
