लखनऊ में 3 दिन के अंदर ही इन 3 मासूमों की मौत हो गई तीनों भाई–बहन थे। पहले दो बच्चों की खेलते-खेलते गिरने से मौत हुई। तीसरे बच्चे की बुखार आने के कुछ देर बाद मौत हो गई

मामला लखनऊ के मलिहाबाद का है। मौत की वास्तविक वजह कोई नहीं जान पाया है। घर वाले बुखार बता रहे हैं। गांव वाले– झाड़–फूंक और जादू–टोना बता रहे हैं।

मौत के पहले तीनों बच्चों के मुंह से खून निकल रहा था।

दो बच्चों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया था। तीसरे की मौत के बाद ने पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इसके बाद ही वास्तविकता का पता चल पाएगा

बच्चे मां–बाप के साथ रहते थे। तीनों बच्चों के नाम– लक्ष्मी (10), कार्तिक (7) और देवांश (3) थे। तीनों की अचानक बारी-बारी से मौत हो गई

मामला मलिहाबाद क्षेत्र के खंडसरा गांव का है। पूरी घटना– रूह कांपने वाली है..

जादू-टोने की आशंका जता रहे ग्रामीण

परिजनों का कहना है कि तीनों बच्चों की मौत के दौरान उनके मुंह से खून निकला था। पहले दो बच्चों के अचानक खेलते समय गिरने और एक जैसी परिस्थितियों में मौत होने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई थी। अब तीसरी मौत से कुछ ग्रामीण जादू-टोने की आशंका भी जता रहे हैं।

एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौतों की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!