PM Modi के आगमन पर Lucknow में कल 21 नवंबर को ट्रैफिक प्लान – Route Schedule
कार्यक्रम: 5वां कौशल दीक्षांत समारोह-2026
स्थान: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर
समय: शाम 5:30 बजे से करीब 1.5 घंटा
रूट: अमौसी एयरपोर्ट -> शहीद पथ -> इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान
डायवर्जन कब रहेगा?
21 नवंबर, दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक
कहां-कहां रहेगा बंद?
1. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास:
- डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहा से गोमतीनगर नया ओवरब्रिज – बंद
- लोहिया संस्थान तिराहा से प्रतिष्ठान की ओर – बंद
- पिकप ओवरब्रिज दोराहा से प्रतिष्ठान की ओर – बंद
- कठौता चौराहा से विजयीपुर अंडरपास होकर प्रतिष्ठान की ओर – बंद
- बैंक ऑफ इंडिया तिराहा से प्रतिष्ठान की ओर – बंद
- समिट बिल्डिंग तिराहा से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास सर्विस रोड – बंद
- न्यू हाईकोर्ट मोड़ से प्रतिष्ठान चौराहा – बंद
- मेघा मोटर्स / हयात होटल तिराहा से प्रतिष्ठान की ओर – बंद
2. कमता – पॉलीटेक्निक:
- कमता शहीद पथ तिराहा से विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड + शहीद पथ – बंद
- पॉलीटेक्निक से लोहिया पथ होकर हजरतगंज – बंद
- अयोध्या-बाराबंकी से आने वाली बसें / बड़े वाहन कमता की ओर – बंद, किसान पथ से जाएंगे
3. शहीद पथ:
- अय्यपा, हुसेड़िया, मलेशेमऊ, सीएमएस, नीलमथा, जीडी गोयनका, लुलु माल, मेदांता, अंसल अंडरपास से शहीद पथ पर एंट्री – बंद
- अहिमामऊ अंडरपास की ओर से भी आवाजाही बंद
वैकल्पिक रास्ता:
पॉलीटेक्निक, चिनहट तिराहा, कठौता, हुसेड़िया, कमता, भूतनाथ, बादशाहनगर, निशातगंज, किसान पथ, पुलिस इन्क्लेव, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन होकर जाएं।
लोहिया अस्पताल जाने वाले: पिकप ढाल से उतरकर पहले तिराहे से बाएं मुड़कर गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे।
छूट: एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड, स्कूली वाहन को पुलिस निकलवाएगी।
हेल्पलाइन: ट्रैफिक कंट्रोल रूम – 9454405155
