प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी दिया जाए।

दिल्ली– केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जोशी पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय संभाल रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी 2026 विवाद और छात्र आंदोलन के बीच देशहित, छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दिया था। फिलहाल शिक्षा मंत्रालय का कामकाज प्रह्लाद जोशी अतिरिक्त प्रभार के रूप में देखेंगे, जबकि पूर्णकालिक शिक्षा मंत्री की नियुक्ति बाद में की जा सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!