बरेली में 7वीं पास हकीम जी 200 रुपये की सेक्सवर्धक दवा 2000 ₹ में बेच रहे थे सेक्सवर्धक दवा पर अपनी कम्पनी का लेबल चढ़ाकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था। बाकायदा कॉल सेंटर और कारखाना संचालित था पुलिस ने समीरउद्दीन, यूसुफ को गिरफ्तार किया है। 12 मोबाइल फोन, छह कंप्यूटर, एक लैपटॉप, आठ मॉनीटर, तीन प्रिंटर, छह की-बोर्ड-माउस-चार्जर सेट, 85 पैकेट दवाइयां, फर्जी लाइसेंस, दस्तावेज और 1.99 लाख रुपये, छह चेकबुक और 14 एटीएम कार्ड बरामद
