लखनऊ– भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखनऊ महानगर की 54 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की सहमति के उपरांत पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर अध्यक्ष किशन कुमार ने कार्यसमिति की सूची जारी की है। घोषित कार्यसमिति में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि घोषित सूची के अनुसार सुदर्शन कटियार, दिनेश कुमार, डीसी गुप्ता, सत्य प्रकाश राजपूत, उदयचंद चौरसिया, मनोज पाल, शिवपाल सांवरिया एवं दीपक साहू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महेंद्र राजपूत, राजू कश्यप एवं संत सरन वर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला मंत्री के रूप में रमेश यादव, दिलीप कुमार वर्मा, मयंक शर्मा, रामजी चौरसिया, ऋषभ गुप्ता, हरेराम शर्मा, सुमित कुमार गुप्ता एवं धर्मेश सिंह चौहान को शामिल किया गया है। कन्हैया लाल वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष तथा गीता गुप्ता एवं विजय जायसवाल को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

महेश चंद्र राठौर को जिला मीडिया संयोजक, रूपेश प्रजापति एवं अवधेश यादव को सह मीडिया संयोजक, मृदुल यादव को जिला कार्यालय मंत्री तथा रामू कश्यप एवं संतोष कुमार जायसवाल को सह कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

इसी क्रम में आलोक शर्मा को जिला सोशल मीडिया संयोजक, राज किशोर साहू एवं पुष्पेंद्र यादव को सह संयोजक, राहुल कुशवाहा को जिला आईटी संयोजक तथा तरुण कश्यप एवं विपिन शर्मा को आईटी सह संयोजक बनाया गया है। अनुज पाल को जिला शोध प्रमुख तथा अशोक कुमार वर्मा एवं पुष्पेंद्र राजपूत को सह शोध प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त विकास साहू, प्रमोद राजपूत, शंकर राजभर, नीरज जायसवाल, अमित शर्मा, अशोक कुमार यादव (निंटू), नागेंद्र यादव, ओम प्रकाश शर्मा, बीना सोनी देवी, माधुरी सिंह, आभा पोद्दार, शालिनी जायसवाल, मिंटू मौर्य, अनिल यादव, अरुण गुप्ता, पवन कुमार मौर्य एवं राजकुमार वर्मा को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!