लखनऊ – दीपावली के पावन अवसर पर कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर आरती की।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए। दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपराओं का प्रतीक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!