बिजनौर – मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया, वीडियो में जूनियर और सीनियर डॉक्टर डीजे की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं, पार्टी के दौरान कुछ डॉक्टरों के खुलेआम धूम्रपान करने के दृश्य भी सामने आए हैं, बताया जा रहा है कि नीट पीजी का रिजल्ट आने और दीपावली के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में बिना अनुमति पार्टी आयोजित की गई थी, मेडिकल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए वार्डन और संबंधित जूनियर डॉक्टरों से जवाब तलब किया है, रैगिंग विवाद के बाद एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं
